Ongoing Programs
  • No ongoing programs
Upcoming Programs
  • No upcoming programs

वैदिक कायाकल्प

वेदों से समाधान ...

वेदों से समाधान, एक सामाजिक संस्था है, जो गुरु आदि शंकराचार्य के आशीर्वाद से स्वामी करपात्री फाउंडेशन के तत्वाधान में पूज्य गुरुदेव डॉक्टर गुण प्रकाश चैतन्य जी महाराज के नेतृत्व में प्राचीन वेदों और धर्म ग्रंथों में छिपे रहस्यों और विधियों के संघटित ज्ञान द्वारा शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से समाधान प्रदान करती है। जिसमें मानव शरीर की शुद्धि शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से परिष्कृति करने और रूपांतरण करने की प्रक्रियाएं शामिल है । हम भारतीय संस्कृति और धार्मिक ग्रंथों की धरोहर को सजीव रखने, मानव जीवन के जन्म से मृत्यु तक के सफर में आने वाले विभिन्न विघ्नों और कठिनाइयों का सरल समाधान प्रदान करने का उद्देश्य रखते हैं। ऋषियों, मुनियों, और संतों के सहयोग से हम वेदों और धर्मग्रंथों के गहरे ज्ञान का अध्ययन करते हैं और उसे समाज के लाभ के लिए सहयोगी रूप में प्रयोग करते हैं। ताकि मानव योगी भी हो , मानव निरोगी भी हो , और मानवता के लिए उपयोगी भी हो

वैदिक कायाकल्प परिवार की उत्पत्ति

सनातन संस्कृति के धरोहरों में वैदिक मंत्रों का काफी गुणगान किया गया है। मंत्रों को देववाणी बताकर उनके जाप से जीवन के उत्थान की बात कही गई है। शास्त्रों में कहा गया है कि ‘मनः तारयिते इति मंतः’ अर्थात् मंत्र मनुष्य को तार देते हैं।

हर देवी-देवता के अपने मंत्र होते हैं और उनके जाप से मनुष्य के उत्थान और उसकी सफलता के मार्ग खुलते हैं। वैदिक शास्त्रों में मंत्रों को मुख से सोलह भागों में विभाजित किया गया है। इस तरह कहा जा सकता है कि मंत्रों का सोलह तरीकों से पाठ करने और अनुध्यान किया जाता है।

मूल मंत्र :

मानव योगी भी हो, मानव निरोगी भी हो, और मानवता के लिए उपयोगी भी हो

वैदिक मंत्र, वैदिक मंत्र जाप के लाभ

सनातन संस्कृति के धरोहरों में वैदिक मंत्रों का काफी गुणगान किया गया है। मंत्रों को देववाणी बताकर उनके जाप से जीवन के उत्थान की बात कही गई है। शास्त्रों में कहा गया है कि ‘मनः तारयिते इति मंतः’ अर्थात् मंत्र मनुष्य को तार देते हैं। हर देवी-देवता के अपने मंत्र होते हैं और उनके जाप से मनुष्य के उत्थान और उसकी सफलता के मार्ग खुलते हैं। वैदिक शास्त्रों में मंत्रों को मुख से सोलह भागों में विभाजित किया गया है। इस तरह कहा जा सकता है कि मंत्रों का सोलह तरीकों से पाठ करने और अनुध्यान किया जाता है।

आध्यात्मिक उन्नति

मंत्रों का जप आत्मा को शुद्ध करता है, मन को शांत करता है, और आध्यात्मिक ज्ञान को प्राप्त करने में मदद करता है।

मानसिक शांति

मंत्रों का जप मन को एकाग्र करता है, चिंता और तनाव को कम करता है, और शांति और खुशी प्रदान करता है।

रोगों का उपचार

कुछ मंत्रों का जप स्वास्थ्य को बेहतर बनाने, रोगों से बचाव करने, और रोगों को दूर करने में मदद करता है।

सकारात्मक ऊर्जा

मंत्रों से सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित कर, नकारात्मक ऊर्जा को दूर करना,और जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना

नकारात्मक ऊर्जा से बचाव

कुछ मंत्रों का जप इच्छाओं को पूरा करने के लिए किया जाता है, जैसे कि सफलता, धन, और प्रेम प्राप्त करने के लिए।

सामाजिक कल्याण

कुछ मंत्रों का उपयोग सामाजिक कल्याण, विश्व शांति, समृद्धि, सद्भाव और कल्याण के लिए किया जाता है।

महापुरुष की आध्यात्मिक यात्रा

महापुरुषों का जीवन, आध्यात्मिक योगदान, जीवन के महत्वपूर्ण पहलू, उत्कृष्टता की गौरवगाथा: उनका जीवन, उनके आध्यात्मिक योगदान, और उनके जीवन के महत्वपूर्ण पहलू हमें सत्य, प्रेम, और समर्पण के माध्यम से आध्यात्मिक अभिवृद्धि की ओर प्रेरित करते हैं।